हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारिजानी ने एक ईरानी चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा, ईरान का अजरबैजान के साथ कोई विवाद नहीं है, हालांकि यदि उस देश की धरती से ईरान के खिलाफ किसी प्रकार की साजिश या हवाई कार्रवाई की गई तो ईरान उसका जवाब देने से बाज नहीं आएगा।
उन्होंने आगे कहा,क्षेत्र के देशों को चाहिए कि वे अपनी धरती को ईरान पर हमलों के लिए इस्तेमाल होने से रोकें, अन्यथा ईरान स्वयं उसका रास्ता रोकेगा।
अली लारिजानी के अनुसार क्षेत्र के दो देशों ने यह दावा किया है कि वे अपनी धरती से अमेरिका को ईरान पर हमला करने की अनुमति नहीं देंगे हालांकि तेहरान को इस बारे में संदेह है।
उन्होंने कहा, जब दुश्मन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल रहता है तो घबराहट का शिकार हो जाता है और फिर खाली स्थानों, स्कूलों, अस्पतालों और आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर देता है। ईरान के खिलाफ दुश्मन की योजना में सरकार का अंत, लोगों को सड़कों पर लाना और देश को विभाजित करना शामिल था, लेकिन ये सभी योजनाएं विफल हो चुकी हैं।
ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख ने चेतावनी दी कि अमेरिका को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईरान उसे बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेगा और उसे ऐसा सबक सिखाएगा कि भविष्य में ईरान पर हमला करने की हिम्मत न कर सके।
उन्होंने कहा, ईरान के मिसाइल हमले इजराइल के लिए बेहद दर्दनाक साबित हो रहे हैं, इसलिए वहां हमलों की तस्वीरें प्रकाशित नहीं होने दी जातीं।
आपकी टिप्पणी